Blog

माँ मंगला इस्पात प्लांट विस्तार को मिली नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की समर्थन

उन्होंने कहा मंगला इस्पात स्थानीय जरुरत मंदो को हर विषयो पर कर रहा सहयोग

रायगढ़। माँ मंगला इस्पात प्लांट के विस्तार प्रस्ताव को लेकर आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई में नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने समर्थन दर्ज कराया। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मुरली राहुल पटनायक और संगठन मंत्री नरेश कुमार चौहान ने होने वाले जनसुनवाई के लिए कहा कि माँ मंगला इस्पात वर्षों से स्थानीय जरूरतमंदों की मदद, सामाजिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है।

पदाधिकारियों ने कहा कि उद्योग की वजह से न केवल रोजगार के अवसर बढ़े हैं, बल्कि आसपास के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में भी कंपनी ने सराहनीय योगदान दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क निर्माण से लेकर स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने तक माँ मंगला इस्पात का सहयोग लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि प्लांट विस्तार से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में और वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को नई नौकरियों और बेहतर अवसरों का लाभ मिलेगा। संगठन ने भरोसा जताया कि कंपनी पर्यावरणीय मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों को आगे भी निभाती रहेगी।

नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने प्रशासन व जनसुनवाई समिति से अपील की कि विस्तार परियोजना को सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान की गति को और मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...