Blog

ओपी चौधरी—युवाओं के भविष्य निर्माण के मार्गदर्शक, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य आइडियल सुपर 30 पद्मश्री आनंद कुमार की उपस्थिति होगी

रायगढ़। प्रदेश के युवा वर्ग को सही दिशा, प्रेरणा और करियर निर्माण का मजबूत आधार देने की पहल एक बार फिर आगे बढ़ी है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ. पी. चौधरी निरंतर शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के लिए नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम 2025 का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य है—हर छात्र को उसके सपनों की राह दिखाना और भविष्य को सुरक्षित बनाना।

ओ. पी. चौधरी का स्पष्ट मानना है कि “जब युवा मजबूत होंगे, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।” अपने प्रशासनिक अनुभव और सामाजिक दृष्टि के आधार पर वे लगातार युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खोलते रहे हैं, चाहे वह शिक्षा सुधार हो, कौशल विकास की पहल हो या करियर मार्गदर्शन जैसे आयोजन।

इस विशेष कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण होंगे—
🌟 सुपर 30 के संस्थापक एवं पद्मश्री श्री आनंद कुमार,
जिन्होंने अपने संघर्ष, ज्ञान और मार्गदर्शन से हजारों छात्रों का जीवन बदलकर देश को प्रतिभाशाली इंजीनियर और वैज्ञानिक दिए। उनका यह सत्र विद्यार्थियों के लिए जीवन बदलने वाला साबित हो सकता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से विशेष अपील की गई है कि वे इस प्रेरक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने करियर की दिशा तय करें, लक्ष्य स्पष्ट करें और सफलता के रास्ते को और मजबूत बनाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर मिला मार्गदर्शन जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, और ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता।

युवाओं को सही दिशा देने के इस सराहनीय प्रयास के लिए प्रदेश भर में ओ. पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। उनका यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ऐतिहासिक प्रेरणा बनेगा।

कार्यक्रम में शामिल होकर हर छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...