Blog

“धर्म का मूल सार इंसानियत — पाखंडियों ने अलगाव वाद को बनाया हथियार, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने दी राष्ट्रीय एकता की पुकार”

छत्तीसगढ़ / देश में बढ़ते सामाजिक तनाव और धर्म–जाति आधारित विभाजन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने कहा कि धर्म की स्थापना इंसानियत को ऊँचा उठाने के लिए हुई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे इंसानियत को गिराने का हथियार बना दिया है।
उनका स्पष्ट कहना है कि आज देश की राजनीति का मुख्य केंद्र धर्म और जाति बन चुका है, और इसका सबसे बड़ा शिकार खुद हमारा सर्व समाज हो रहा है।

श्याम गुप्ता ने बताया कि भारतीय सभ्यता में धर्म और जाति का उद्देश्य कभी भी विभाजन नहीं था, बल्कि मनुष्यता, सहयोग, करुणा और सामाजिक संतुलन को मजबूत करना था। समय के साथ कुछ पाखंडी, कट्टर और अलगाववादी तत्वों ने धर्म के वास्तविक उद्देश्य को विकृत कर समाज में नफरत और भेदभाव फैलाने का साधन बना दिया।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय ताने-बाने के लिए गंभीर खतरा भी है।

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्याम गुप्ता लगातार भारतीय सर्व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और विकासशीलता के एक सूत्र में जोड़ने का संदेश दे रहे हैं। उनका मानना है कि भारत की ताकत उसकी विविधता में है और इस विविधता को अगर धर्म–जाति की राजनीति के जाल में उलझाया गया, तो राष्ट्र की गति और विकास दोनों प्रभावित होंगे।

उन्होंने अपील की कि देश का हर नागरिक जागरूक बने और इंसानियत को प्राथमिकता देते हुए धर्म और जाति के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम, उकसावे और नफरत से दूर रहे।
समाज तभी आगे बढ़ेगा जब धर्म के वास्तविक स्वरूप — मानवता, प्रेम, करुणा और सहअस्तित्व — को पहचाना और अपनाया जाएगा।

श्याम गुप्ता का संदेश साफ है —
“धर्म इंसानियत को उठाने के लिए बना है, गिराने के लिए नहीं। अब समय है कि समाज जागे और पाखंडियों की साजिशों को रोककर देश की एकता और विकास को प्राथमिकता दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...