Blog

घरघोड़ा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों द्वारा आरक्षण के मांग को लेकर भारत बंद के समर्थन में घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

21अगस्त भारत बंद को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति वर्ग के कोटे के अंदर कोटा व कोटे के कोटे के अंदर क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले को पलटने को लेकर एससी, एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में घरघोड़ा में विशाल रैली के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें कि विगत 01 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एसटी, एससी के आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमी लेयर के आधार पर संशोधन को लेकर राज्य सरकारों को अनुमति दे दी गई है। जिसके विरोध में पूरे भारत में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया था। इसी कड़ी में घरघोड़ा नगर में भी ब्लॉक स्तरीय एससी, एसटी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रैली निकालकर घरघोड़ा अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ