Blog

अष्टमहालक्ष्मी वैष्णवी धाम में द्वितीय वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

सामूहिक सम्मान, भजन संध्या और महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सत्यनारायण बाबाजी की माता भी हुई पूजन में शामिल

रायगढ़, पंडरीपानी
माँ अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में चल रहे त्रिदिवसीय द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं विश्व शांति श्री सिद्धि महायज्ञ के दूसरे और तीसरे दिन के कार्यक्रम भक्तिभाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुए।अंतिम दिन तपस्वी श्री सत्यनारायण बाबाजी जी की माता श्रीमती हंसमती जी भी शामिल होकर पूजन में शामिल हुई और अष्टमहालक्ष्मी मैया का पूजा कर विश्वकल्याण की कामना की।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा दल का सम्मान

नियत पूजन के उपरांत स्वास्थ्य शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सा दल का भव्य सम्मान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में किया गया।
स्वास्थ्य शिविर जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री जी. एस. गौराहा (आयुष विभाग) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में निम्न चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी
● डॉ. संजीव पटेल (आयुर्वेद)
● डॉ. मुकेश साहू (होम्योपैथी)
● डॉ. राजेश पटेल (आयुर्वेद)
● डॉ. प्रियांका नायक (आयुर्वेद)
● डॉ. श्रीधर स्वाईन (प्रगति पैथोलॉजी)
● शैलेश कुमार सिंह (होम्योपैथी फार्मा)
● मुकेश नायक (ओषध सेवक)
● इन्द्रेश भगत (ओषध सेवक)
● शिवा चौहान (ओषध सेवक)
● रूपा रात्रे (टेक्नीशियन)
● मुकेश पटेल (सेवा दल)

  • अक्षय कुमार ( सेवा दल )
    का नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ एवं समाजसेवी बलबीर शर्मा ने सभी को साल–श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
    अंत में मंदिर समिति की ओर से पं. रविभूषण शास्त्री, सचिव भारती वर्मा, सदस्य राजेश वर्मा, चंद्रेश मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, रेखा संजय जैन द्वारा अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।कार्यक्रम का संचालन लोकगायक दीपक आचार्य ने किया।

पूर्णाहुति, महाआरती और विशाल भंडारा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह विधिवत पूर्णाहुति, महाआरती एवं पुष्पांजलि के साथ पूजन सम्पन्न हुआ।
इसके पश्चात आयोजित महाप्रसाद भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण किया।
पूजन की मुख्य जजमान पुष्पलता पटेल रहीं, जिन्होंने तीनों दिन उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भजन संध्या में उमड़ा भक्ति रस

दोपहर में आयोजित भजन संध्या में
लोकगायक दीपक आचार्य,विजय शर्मा,संजू चौहान,लोकेश गुप्ता,गीतिका वैष्णव
ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।समापन पर मंदिर प्रबंधन एवं मुख्य जजमान पुष्पलता पटेल एवं पंडित रविभूषण शास्त्री द्वारा भजन गायकों को साल–श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...