Blog

जनता हित की पुकार तेज़, चेतावनी—अब खुद आगे आएगी जनता

जिंदल जनसुनवाई पर भड़का जनआक्रोश, जनता के अधिकारों से खिलवाड़ का आरोप

रायगढ़ / सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने कहा कि अब जनता को अपने अधिकार और हितों की रक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संविधान और शासन-प्रशासन का आधार ही जनता है, लेकिन जब जिम्मेदार तंत्र अपने कर्तव्यों से पीछे हटता है तो उसका सीधा नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ता है।

श्याम गुप्ता ने प्रकृति से बढ़ती छेड़छाड़, पर्यावरणीय असंतुलन और सरकारी उदासीनता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधारे गए तो जनता का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ेगा और फिर उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनता की बददुआ, गुस्सा और आक्रोश से बड़ा डर किसी शासन के लिए नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने जिंदल जनसुनवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि तमनार स्थित धौराभांटा क्षेत्र में लगातार तीन दिन और रात जनता इसका विरोध करती रही, लेकिन इसके बावजूद “गलत और गोपनीय तरीके से” जनसुनवाई को सम्पन्न बताया गया। उन्होंने इसे जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करार दिया।

श्याम गुप्ता ने प्रशासन से मांग की कि वह जनता की आवाज़ को गंभीरता से सुने, उनके हितों को सर्वोपरि रखे और जनभावनाओं का सम्मान करे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा—“जनता सर्वोपरि है, और उसके अधिकारों को कुचलने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...