Blog

जिला पंचायत सदस्य खैमराज नायक ने छत्तीसगढ़ के पहले गुरुकुल कराते कॉलेज एकताल में शुरू किये जाने वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं एनटीपीसी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत के पहला गुरुकुल कराते मार्शल आर्ट कॉलेज होगा एकताल में

रेंशी श्याम गुप्ता ने सविता खैमराज को ये प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया

सैनिक स्कूल के जैसे शिक्षा के साथ साथ कराते मार्शल आर्ट देशभक्ति में दक्ष होंगे वहाँ के छात्र छात्रा

राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार से अनेको बार पुरुस्कृत हुए एकताल पंचायत के बेलमेंटल ढोकला आर्ट के बच्चों को सबसे पहले प्राथमिकता होगी

रायगढ़ / जिला पंचायत सदस्य सविता खैमराज नायक ने गुरुकुल कराते कॉलेज एकताल पुसौर में डालने एंटीपीसी को आवेदन अनुशंसा पत्र एवं वित्त मंत्री को देते हुए निवेदन किया जो छत्तीसगढ़ ही नहीं भारत के पहले गुरुकुल कराते कॉलेज होगा जो प्रदेश एवं रायगढ़ के वरिष्ठ कराते मार्शल आर्ट के कोच रेंशी श्याम गुप्ता जी के नेतृत्व एवं दुनिया के पहले कराते कॉलेज जापान के पहले अध्यक्ष गोगुन यामा गुची के शिष्य हैंसी डिना सर आस्ट्रेलिया जिनकी पूरी शिक्षा दीक्षा कराते मार्शल आर्ट की जापान में हुई उन्होंने दुनिया के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया है उनके सहयोग से रेंशी श्याम गुप्ता के नेतृत्व ये गुरुकुल कराते कॉलेज संचालित होगी जिसके चीफ सरक्षक के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, सासंद राधेश्याम राठिया जी, राज्य सभा सासंद देवेंद्र प्रताप सिंह जी के सरक्षक बलबीर शर्मा जी रहेंगे भारत से चाइना होते ओकीनावा फिर जापान से पुरे दुनिया में फैले इस महान आर्ट को पुनः भारत में ये कॉलेज की शुरुआत होना छत्तीसगढ़ के इतिहास के पन्ने पर लिखा जायेगा इसके लिए समाजसेवी संगठन के साथ साथ जनता को भी सहयोग करनी चाहिए इन महान कार्य के अनुशंसा करते हुए जिला पंचायत सदस्य ने कहा की मेरे कार्यकाल के ऐतिहासिक प्रयास कार्य में आएगा जिससे रायगढ़ जिले के प्रदेश के साथ साथ दुनिया के छात्र छात्राओं के अध्ययन यहाँ होगा जो भारत छत्तीसगढ़ रायगढ़ के लिए बड़ा सम्मान है इसे हम आदरणीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, रायगढ़ लोकसभा सासंद राधेश्याम राठिया जी, राजयसभा सासंद देवेंद्र प्रताप सिंह के सरक्षण में इतिहास के पन्ने में दर्ज कराने में कामयाब होंगे सबके सहयोग प्रयास से कहते हुए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ट्रस्ट के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता जी को एवं एकताल पंचायत के सरपंच हिमांशु चौहान जो रेंशी श्याम गुप्ता जी के शिष्य है उन्हें अपनी तैयारी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...