Blog

15वीं वित्त की राशि न मिलने पर सरपंच संघ का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायतों के अधिकार छीने जाने का आरोप, पुसौर–रायगढ़ सरपंच संघ ने जताई नाराज़गी

पुसौर  रायगढ़ क्षेत्र के सरपंच संघ ने 15वीं वित्त राशि अब तक जारी न होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सरपंचों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों के मूल अधिकारों को नजरअंदाज करते हुए उनके कार्यों को टेंडर प्रक्रिया से बाहर के ठेकेदारों को दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही, सीएसआर मद से होने वाले कार्य भी पंचायतों को न दिए जाने के कारण गांवों की आवश्यक योजनाएँ अधर में लटकी हुई हैं।

इन सभी मुद्दों को लेकर सरपंच संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सरपंचों ने कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंप कर अपनी पीड़ा व आपत्तियाँ रखें। सरपंचों ने स्पष्ट कहा कि जब तक वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पंचायतों को नहीं मिलेंगे, तब तक ग्रामीण विकास संभव नहीं है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर महोदय ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सरपंच संघ ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द निर्णय लेकर पंचायतों को उनका वैधानिक अधिकार लौटाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...