Blog

14 गांवों की आवाज़ के लिए अपने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे श्याम गुप्ता

जिंदल तमनार जनसुनवाई के विरोध में अनोखा जनआंदोलन, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

रायपुर /प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम गुप्ता ने 14 गांवों के जनहित में एक अनोखे और प्रतीकात्मक कदम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिंदल तमनार परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई का ग्रामीणों द्वारा व्यापक विरोध किया जा रहा है, इसके बावजूद जनसुनवाई कराना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। ऐसे में वे अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनसुनवाई को निरस्त करने का निवेदन करेंगे।

श्याम गुप्ता ने बताया कि वे नशामुक्ति अभियान के तहत अब तक लगभग 80 हजार युवाओं को वन्देमातरम युवा संकल्प रक्त शपथ अभियान के माध्यम छत्तीसगढ़ ओड़िशा हैदराबाद आंध्र प्रदेश स्कूल कॉलेज ग्रामीण शहरों में अपने रक्त से शपथ दिला चुके हैं। इसके साथ ही उनके कई फाइटर शिष्यों ने भी अपने रक्त से रक्त शपथ कार्यक्रम के हिस्सा बनकर समाज सुधार और जनहित के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि “सब अपने हैं, लेकिन जब जनता की आवाज़ को अनसुना किया जाता है, तब विरोध का रास्ता चुनना पड़ता है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रयास किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि 14 गांवों के हितों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है। श्याम गुप्ता का कहना है कि यदि उनका यह प्रयास जनता के हित में थोड़ा भी योगदान दे सका, तो वे इसे अपना सबसे बड़ा उद्देश्य मानेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ