Blog

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला सशक्त नेतृत्व, कृष्णा प्रजापति बने जिलाध्यक्ष

कोरिया जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूती देते हुए कर्मठ, जमीनी और अनुभवी कार्यकर्त्ता आदरणीय कृष्णा प्रजापति जी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

कृष्णा प्रजापति जी इससे पूर्व माटी कला बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं तथा ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव के रूप में उन्होंने समाजहित में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रदेश सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव, समाज के प्रति समर्पण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

भाजपा नेतृत्व ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...