Blog

चरित्र शंका में पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

*रायगढ़, 26 अगस्त 2024* । थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदमडोढ़ी (मुडाटिकरा) में कल 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई । घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा (28 साल) पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी, आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई । मरियम ने बताया कि रात्रि अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी, भोर करीब 04.00 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट पर हमला किया । मरियम को गंभीर हालत में कापू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां मरियम का इलाज जारी है। थाना कापू में आरोपित संजय लकड़ा ग्राम कदमढोढी (मुडाटिकरा) पर अप.क्र. 104/2024 धारा 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा थाना कापू के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय लकड़ा को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गवाहों के सामने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संजय लकड़ा को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीआई नारायण सिंह ने बताया कि एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए है, अहिता अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी सेहत में सुधार होने की जानकारी मिली है, आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । मामले की तफ्तीश में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक दिलीप तिर्की और फिलमोन लकड़ा की विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...