Blog

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपित से सोने का 17 पदक बरामद

*26 अगस्त, रायगढ़* । घरघोड़ा पुलिस ने गृहभेदन के पुराने मामले में सफलता प्राप्त करते हुए 05 सितंबर 2023 को हुई चोरी के मामले में फरार आरोपित जोगेन्द्र बेहरा उर्फ जोगिन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी, गिरफ्तारी के दिएनिर्देशों के परिपालन में यह गिरफ्तारी घरघोड़ा पुलिस की लगातार प्रयासों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

थाना घरघोड़ा में श्रीमती बीरो बाई राठिया द्वारा 11 सितंबर 2023 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 05 सितंबर 2023 को सुबह खेत काम करने गई थी उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। इस संबंध में थाना घरघोड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 421/2023 धारा 457,380, 34 आईपीसी के प्रारंभिक जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी दुष्यंत यादव (21 साल) नूनदरहा घरघोड़ा को गिरफ्तार किया था, जिसने जोगेन्द्र बेहरा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की थी। हालांकि, जोगेन्द्र बेहरा तब से फरार था।

लगातार पतासाजी के बाद, आरोपी जोगिंदर बेहरा के फरार रहने पर पुलिस ने धारा 173(8) CrPC के तहत कार्यवाही कर चालान पेश किया गया था । इसी बीच टीआई घरघोड़ा अमित कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित जोगेन्द्र बेहरा ग्राम रैरूमाखुर्द, धरमजयगढ़ में छिपा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज उसे हिरासत में लिया। आरोपी के मेमोरंडम पर 17 नग सोने का पदक, जिनका वजन लगभग 5.5 ग्राम और कीमत लगभग ₹30,000 है, बरामद किए गए हैं।

जोगेन्द्र बेहरा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...