Blog

दुर्ग में मजबूत कानून व्यवस्था की मिसाल, एसपी विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट


दुर्ग जिले की सुदृढ़ कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में क्लब पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट एवं मुलाकात संपन्न हुई। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि एसपी विजय अग्रवाल द्वारा कार्यभार संभालने के बाद से दुर्ग जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते जिले में शांति, अनुशासन और सुरक्षा का वातावरण पहले से अधिक मजबूत हुआ है, जिससे आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब, सट्टा तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के कारण इन अपराधों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह पुलिस प्रशासन की सजगता, अनुशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब के अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथानी एवं वरिष्ठ पत्रकार शारदा सिंह भी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में एसपी विजय अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में शेष चुनौतियों का भी पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ समाधान करेगा तथा दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा। प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं जिलेवासियों की ओर से एसपी विजय अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...