Blog

रायगढ़ ही नहीं, छत्तीसगढ़ पत्रकारिता की शान हैं पूजा जायसवाल — प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

महिला पत्रकारिता की सशक्त पहचान हैं पूजा जायसवाल, जनसेवा में बना रहीं नई मिसाल

रायगढ़ — प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला सह सचिव एवं चर्चित महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता सहित रायगढ़ जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने पूजा जायसवाल की निष्पक्ष, निर्भीक एवं प्रभावशाली पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली बेहतरीन न्यूज रिपोर्टिंग और सशक्त आवाज़ एंकरिंग पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पूजा का कार्य युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने कहा कि रायगढ़ जिले में महिला पत्रकारों की संख्या सीमित है, ऐसे में पूजा जायसवाल महिला पत्रकारिता की सशक्त पहचान बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि पूजा केवल अपने कार्य से ही नहीं, बल्कि अपने विचार और समर्पण से पूरे मीडिया परिवार की शान हैं। श्याम गुप्ता ने जिले की सभी महिला पत्रकारों को सैल्यूट करते हुए कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब का प्रयास रहेगा कि पूजा के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाएं पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ें और जनहित व जनसेवा में चौथे स्तंभ की गरिमा को और मजबूत करें।

इस अवसर पर जिला इकाई के पदाधिकारी हिमांशु चौहान, नीलाम्बर पटेल, अमरदीप चौहान, मनोज मेहर, परमजीत सिंह भाटिया, पिंगल बघेल, प्रकाश दास, केशव महंत, धर्मेंद्र बानी सहित सभी सदस्यों ने भी पूजा जायसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...