Blog

पुसौर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक रिमांड पर

*15 अक्टूबर, रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी दिनेश सिदार, पिता लक्ष्मण सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज दिनांक 15.10.2024 की सुबह गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में अन्य आरोपी दीपक सिदार और विधि के साथ संघर्षरत बालक को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
घटना के संबंध में दिनांक 13.10.2024 को संतराम मिर्रे, पिता कुरर्सो मिर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी औरदा, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गणेश विसर्जन के दौरान एक लड़के (विधि के साथ संघर्षरत बालक) ने बिना किसी उकसावे के उसे हाथ-मुक्के से मारा। इसके बाद, संतराम अपने चाचा लालकुमार ओग्रे और मोहल्लेवालों के साथ घोघा तालाब पर गणेश विसर्जन के लिए गया। विसर्जन के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तब रात करीब 12:30 बजे सामुदायिक भवन के पास फिर से वही लड़का दीपक सिदार और एक अन्य लड़के को बुलाकर मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के दौरान संतराम के चाचा लालकुमार के साथ भी अभद्रता की गई और तीनों ने जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्का और ईंट से मारकर लालकुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी (टीआई) रोहित बंजारे ने आरोपी दीपक सिदार (उम्र 24 वर्ष) और विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। फरार आरोपी दिनेश सिदार की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, और आरक्षक ओशनिक विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा