Blog

“पड़की भाट में प्रेस रिपोर्टर क्लब कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सम्मान समारोह में दिखी पत्रकारों की एकजुटता”

बालोद
ग्राम पड़की भाट, जिला बालोद में प्रेस रिपोर्टर क्लब के कार्यालय उद्घाटन, पत्रकार सम्मान समारोह एवं आई-कार्ड व नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और अधिक बढ़ गई।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में जनहित, सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य कर रहे पत्रकारों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज में जिम्मेदार और निर्भीक पत्रकारिता की भूमिका को भी सशक्त रूप से रेखांकित करता है। सम्मान पाकर पत्रकारों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, राजेश सतवानी एवं प्रदेश संरक्षक मनीष सोनी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष मजबूती प्रदान की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

बालोद इकाई के पदाधिकारी तरुण नाथ योगी, खिलावन चंद्राकर, मोहन निषाद, यशवंत निषाद एवं उत्तम साहू सहित सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और समन्वय से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। कार्यक्रम के दौरान आई-कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरण से संगठनात्मक विस्तार को भी नई दिशा मिली आयोजन में महिला संगठन प्रमुख आशा श्रीवास्तव भी उपस्थित रही जो ज्यादा से ज्यादा महिला पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित आह्वान की l

यह आयोजन प्रेस रिपोर्टर क्लब की संगठनात्मक मजबूती, पत्रकारों के सम्मान एवं आपसी एकजुटता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम भविष्य में पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और संगठन के विस्तार की दिशा में एक प्रेरणादायी मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान