Blog

6 करोड़ के गांजा की बड़ी खेप पर पुलिस का प्रहार, युवाओं के भविष्य की रक्षा की निर्णायक पहल — प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सैल्यूट

बलरामपुर जिले में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के कुशल नेतृत्व में लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा की बड़ी खेप पकड़े जाने की कार्रवाई ने न सिर्फ नशा तस्करों की कमर तोड़ी है, बल्कि समाज के सामने युवाओं के भविष्य को लेकर गहरी चिंता भी उजागर की है। यह सफलता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था अब नशे के कारोबार पर किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरतेगी।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रेंशी श्याम गुप्ता ने इस साहसिक और प्रभावी कार्रवाई के लिए बलरामपुर पुलिस को सैल्यूट करते हुए कहा कि नशे का यह अवैध कारोबार एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसका सीधा निशाना देश का युवा वर्ग है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यदि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला गया तो यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति होगी।

श्याम गुप्ता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवाओं को शारीरिक रूप से खोखला और मानसिक रूप से कमजोर बना रहा है, जिससे उनका भविष्य, परिवार और समाज तीनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से एकजुट होकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने स्पष्ट किया कि ऐसी पुलिस कार्रवाइयां समाज में विश्वास पैदा करती हैं और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। क्लब ने उम्मीद जताई कि बलरामपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश बनेगी और आने वाले समय में युवा पीढ़ी को इस जहर से बचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...