Blog

जीवन रक्षा के लिए हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें : हेलमेट वितरण कार्यक्रम में एसपी दिव्यांग पटेल ने सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने रायगढ़ पुलिस का जारी है “हेलमेट वितरण” अभियान

*रायगढ़, 28 अगस्त 2024* । जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने और हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही के बाद नियम तोड़ने वालों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। इस पहल का लक्ष्य पांच हजार से अधिक व्यक्तियों को हेलमेट प्रदान करना है, जो लगातार जारी है।

आज, रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग के उर्दना पुलिस लाइन के समीप, एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने यातायात पुलिस और समाजसेवियों के साथ मिलकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया। एसपी पटेल ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं की सुरक्षा और परिवार की जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।

उन्होंने यह भी बताया कि मॉडिफाई साइलेंसर और निर्धारित मापदंड के अनुरूप नंबर प्लेट ना लगे वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें चालानी और वाहन जप्ती कार्रवाई की जाएगी। इस हेलमेट वितरण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश चंद्रा, समाजसेवी श्री सुनील लेन्ध्रा, श्री मनोज अग्रवाल और अन्य मौजूद गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और हेलमेट का वितरण किया गया।

समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों औेर मौजूद नागरिकों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की, जो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा