Blog

जांजगीर में प्रेस रिपोर्टर क्लब इकाई का भव्य गठन, सम्मान समारोह व आई-कार्ड वितरण से पत्रकारों में नई ऊर्जा

प्रदेश नेतृत्व की गरिमामयी मौजूदगी में जांजगीर प्रेस रिपोर्टर क्लब ने संगठनात्मक मजबूती का किया ऐलान

जांजगीर–चांपा।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पत्रकारिता के संगठनात्मक इतिहास में एक नया और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब प्रेस रिपोर्टर क्लब की जांजगीर जिला इकाई का भव्य गठन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह एवं आई-कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिले के प्रतिष्ठित विजन ऑडिटोरियम में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथानी, प्रदेश सचिव राजन सिंह एवं प्रदेश संरक्षक संजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ वरिष्ठ पत्रकार आनंद राव प्रभात, जिला प्रेस रिपोर्टर क्लब अध्यक्ष विजय साहू सहित बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान जांजगीर जिले के निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित के लिए समर्पित पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें संगठन की पहचान के रूप में आधिकारिक आई-कार्ड प्रदान किए गए। मंच से वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रेस रिपोर्टर क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें सुरक्षित, संगठित और सशक्त मंच प्रदान करना है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने उद्बोधन में जांजगीर इकाई को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह इकाई आने वाले समय में जिले की सबसे सशक्त और प्रभावशाली पत्रकार संगठन के रूप में उभरेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में चरणबद्ध तरीके से संगठन का विस्तार किया जा चुका है तथा अलग-अलग तिथियों में गठन, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का समापन एकजुटता, उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ हुआ। जांजगीर इकाई के गठन के साथ प्रेस रिपोर्टर क्लब ने जिले में संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया है और आने वाले समय में पत्रकार हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...