Blog

बिलासपुर में प्रेस रिपोर्टर क्लब का भव्य आई-कार्ड व सम्मान समारोह, पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर हुई गंभीर मंथन

बिलासपुर। शहर के कमेटी हॉल में प्रेस रिपोर्टर क्लब की बिलासपुर इकाई द्वारा आई-कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजेश चौथवानी, यमुना प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे तथा जिला अध्यक्ष विजय साहू मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के हितों, अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों की सुरक्षा सबसे बड़ा और संवेदनशील विषय बन चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में प्रेस रिपोर्टर क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता पत्रकार सुरक्षा कानून को और अधिक सशक्त बनाने की होगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं, ऐसे में उनका सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि पत्रकारों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर संगठन स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। इस विषय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा हो चुकी है और भविष्य में इस दिशा में ठोस एवं व्यावहारिक पहल की जाएगी।

समारोह में प्रेस रिपोर्टर क्लब के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं प्रदेश व जिला विधिक सलाहकारों के साथ भी विस्तृत संवाद हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. नील कुमार गर्ग एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता प्रार्थना खंडेलवाल ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रत्येक सदस्य को कानून से संबंधित हर संभव सहायता एवं संरक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब की विधिक सलाहकार टीम हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि