Blog

दुर्ग में सुशासन को मिली नई गति, कलेक्टर अभिजीत सिंह से प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की सौजन्य मुलाकात

दुर्ग
छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण जिले दुर्ग में सुशासन और प्रशासनिक सक्रियता को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह से प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी की सौजन्य मुलाकात एवं भेंट-वार्ता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिले के समग्र प्रशासनिक कार्यों, विकास गतिविधियों तथा कानून व्यवस्था को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कलेक्टर अभिजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से जिले के प्रशासनिक अमले में सक्रियता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। सरकारी तंत्र सुव्यवस्थित ढंग से कार्य कर रहा है तथा कानून व्यवस्था भी मजबूत और सुचारू बनी हुई है, जिससे आमजन में भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर अभिजीत सिंह एक कर्मनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में दुर्ग जिला निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और विकास कार्यों की सतत निगरानी जिले को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से कलेक्टर अभिजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे भविष्य में भी इसी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दुर्ग जिले को प्रगति और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...