Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को जन्मदिन पर प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने दी बधाई

राज्य ब्यूरो | छत्तीसगढ़
प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सोनी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि श्री संजय सोनी के कुशल, कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रेस रिपोर्टर क्लब ने बहुत ही कम समय में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मात्र चार महीनों में छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में से 23 जिलों में संगठन का गठन कर, आज 32 जिलों में 32 जिला इकाइयों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब अब केवल पत्रकारों का संगठन नहीं रह गया है, बल्कि यह पत्रकारिता, सामाजिक चेतना एवं आरटीआई के माध्यम से जनहित की सशक्त आवाज़ बन चुका है। संगठन से पत्रकारों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जो सत्य और निर्भीक पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने ईश्वर से कामना की कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो, ताकि वे आगे भी संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए पत्रकारिता के मूल मूल्यों को सशक्त बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि