Blog

कसहीबाहरा शासकीय स्कूल में विशेष पालक–शिक्षक बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व राष्ट्रीय पर्वों की तैयारियों पर मंथन

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में विशेष पालक–शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु कार्ययोजना निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, मुस्कान पुस्तकालय के सक्रिय संचालन, पाठ्यक्रम पूर्णता की समीक्षा तथा आगामी आयोजनों को लेकर रूपरेखा तय की गई।

बैठक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती एवं गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने हेतु आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पालकों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, अध्ययन-अध्यापन में सहयोग तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण बनाए रखने पर बल दिया।

इस अवसर पर ग्राम के पालक, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। अध्यक्ष उमेश यादव, सरपंच खेदूराम पटेल, विजयशंकर साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा साहू, डिगेश्वरी साहू, सहायिका महेश्वरी ध्रुव सहित अनेक पालक—सुन्दर लाल पटेल, जामराय सेन, भागीरथी यादव, वीरेंद्र दीवान, छमन लाल दीवान, शिवसिंह ध्रुव, नंदकुमार पटेल, गोसाईराम ध्रुव, रामप्रसाद पटेल, टिकेश्वर ध्रुव, चंद्रिका यादव, ओमिन यादव, अंजू ध्रुव, सुनीता यादव, शीतल दीवान, अम्बिका ध्रुव, सावित्री ध्रुव, त्रिवेणी यादव, माधुरी कोसले—उपस्थित रहे।
विद्यालय स्टाफ से हेमंत खुटे, हितेश पटेल, संतोष साहू एवं दिलीप पटेल ने बैठक को संबोधित कर आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...