Blog

“जुआ, सट्टा और अवैध शराब पुलिस संरक्षण में नहीं चलेगा” — डीआईजी शशिमोहन सिंह का रायगढ़ से सख्त संदेश

पदोन्नति के साथ रायगढ़ की कमान संभालते ही डीआईजी सिंह ने दिखाई ‘कड़ी पोलिसिंग’ की झलक

रायगढ़।
कहते हैं कि पहला प्रभाव ही कार्यशैली का प्रमाण होता है, और यह बात रायगढ़ में नए डीआईजी शशिमोहन सिंह ने अपने पहले ही संदेश से साबित कर दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पदोन्नत होकर डीआईजी बने शशिमोहन सिंह को जैसे ही रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी मिली, उन्होंने साफ और कड़े शब्दों में यह संदेश दे दिया कि जुआ, सट्टा और अवैध शराब किसी भी सूरत में पुलिस संरक्षण में नहीं चलने दी जाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी शशिमोहन सिंह ने कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो आम जनता और पत्रकार बंधु निसंकोच सूचना दें। सूचना मिलते ही संबंधित मामलों में सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता जनसेवा, कानून का सख्त पालन और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने डीआईजी सिंह की इस स्पष्ट और निर्भीक कार्यशैली का स्वागत करते हुए कहा कि यह संदेश रायगढ़ जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और भरोसेमंद पोलिसिंग की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। जनहित में इस तरह की कड़ी पोलिसिंग निश्चित रूप से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का भाव मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...