Blog

30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 6वें दिन सुश्री अलिशा अंसारी ने किया वृहद पौधरोपण

रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 9 सितम्बर 2026

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुश्री अलिशा अंसारी द्वारा चलाए जा रहे “30 दिन – 30 अलग सामाजिक कार्य” अभियान के तहत आज छठे दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत रायगढ़ शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर फलदार, औषधीय और सजावटी पौधों का रोपण किया गया। सुश्री अंसारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

पौधरोपण में आम, कटहल, नींबू, नीम, गिलोय, मोंगरा, मुनगा, पपीता, जामुन, पत्थरचट्टा, सिंगोनियम, पर्पल हार्ट, टर्टल वाइन, स्पाइडर प्लांट सहित कई अन्य प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।

सुश्री अंसारी ने जानकारी दी कि अब तक 200 से अधिक पौधे लगाए और स्थानीय लोगों में वितरित किए जा चुके हैं। पौधे वितरण के दौरान लोगों को पौधों के संरक्षण और उनके लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा, “एक पौधा लगाना भविष्य को सुरक्षित करना है। हमारा लक्ष्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण से जोड़ना है।”

स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आने वाले दिनों में स्वच्छता, शिक्षा और जन-जागरूकता से जुड़े अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...