Blog

“पेंडरवा पहाड़ी में गूंजा उत्साह: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया”

गुरुदेव हमारे सच्चे मार्गदर्शक — भक्तों ने केक काटकर मनाया बाबा का जन्मोत्सव”

पेंडरवा। पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज का जन्मदिन श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। पेंडरवा पहाड़ी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और केक काटकर जन्मोत्सव को यादगार बनाया।

इस अवसर पर भक्तों ने कहा कि गुरुदेव उनके जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं, जो उन्हें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भक्तों ने गुरूदेव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए हमेशा उनका आशीर्वाद बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

जन्मदिन समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए इसे सौभाग्य का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि