Blog

भक्तों के सागर में डूबा गुरुदेव का जन्मोत्सव, पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय का जन्मदिन बना ऐतिहासिक पर्व

जिले-जिले से उमड़े श्रद्धालु, आशीर्वाद और भक्ति के बीच केक-गुलदस्तों से सजा पेंडरेवासिद्ध धाम

पेंडरेवा धाम में पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी का जन्मदिन इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया गया। जिले और विकास खण्डों से हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने अपने मार्गदर्शक गुरुदेव को केक, बुके और उपहार भेंट कर जन्मोत्सव को भव्य और यादगार बना दिया। पूरे परिसर में जयकारों, भजन और मंगल गीतों की गूंज से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा दृश्य देखने को मिला।

भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके मार्गदर्शन को जीवन का आधार बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पेंडरेवासिद्ध महाबली हनुमान जी और माँ संतोषी माता की कृपा से सिद्धि प्राप्त कर गुरुदेव हजारों भक्तों के दुखों का निवारण कर रहे हैं, जिससे लोगों की आस्था और विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।

गुरुदेव ने भी उपस्थित भक्तों और उनके परिवारों को आशीर्वचन देते हुए प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भक्तों के साथ जन्मदिन मनाने का दृश्य इतना आत्मीय था कि हर किसी को ऐसा लग रहा था मानो वे स्वयं अपना जन्मदिन मना रहे हों। श्रद्धालुओं ने इसे गुरुकृपा का प्रत्यक्ष अनुभव बताते हुए इस जन्मोत्सव को जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...