Blog

रोजगार की गारंटी समाप्त कर ग्रामीणों का अधिकार छीन रही भाजपा – उमेश पटेलमनरेगा, धान खरीदी, जमीन गाइडलाइन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मशाल रैली

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू किशन यादव एवं बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बोदरी में जिलास्तर पर मशाल यात्रा व जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भाग लिया ! केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून के नाम व स्वरूप में परिवर्तन, प्रदेश में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने, जमीन खरीदी बिक्री की गाइडलाइन में भारी बढ़ोतरी, बिजली, पानी, सहित विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर आयोजित मशाल यात्रा में मुख्य रूप से मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक, पूर्व मंत्री, खरसियाँ विधायक उमेश पटेल शामिल हुए ! गुरुवार शाम 7:00 बजे चकरभाठा के अचानकपुर चौक से हाथों में मशाल लेकर सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी करते हुए हजारों कांग्रेसी नगर भ्रमण करते हुए झूलेलाल मंदिर के पास पहुंचे जो जन आक्रोश सभा के रूप में तब्दील हुई जहाँ कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद की !

सभा के दौरान पूर्व मंत्री उमेश पटेल केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर खूब बरसे उन्होंने कहा की मोदी सरकार मनरेगा की क़ानूनी गारंटी समाप्त कर ग्रामीणों से रोजगार का अधिकार छीन रही जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा !

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के चलते लाखों किसानों का धान खरीदी नहीं हो सकी है जिसके कारण किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने मजबूर हैं !

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ ने कहा कि सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों से प्रदेश में हर वर्ग पीड़ित है ! क्षेत्र की जनता बिजली, पानी, स्वास्थ, शिक्षा जैसी मूल भूत सुविधाओं के लिए तरस रही और सरकार में बैठे मंत्री करोड़ों का धान मुसवा के नाम पर डकार रहे !

सभा को विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, गीतांजलि कौशिक, प्रमोद नायक ने भी संबोधित किया !
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, प्रमोद नायक, विकेक बाजपेयी, मनहरण कौशिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू किशन यादव, बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू, संत सर्वे, वसीम ख़ान, भास्कर वर्मा, राजेश साहू , दिवाकर दुबे सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...