Blog

बड़ी लापरवाही एनटीपीसी रोड की बदहाली पर एनसीपी का ज़मीनी एक्शन

प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कोरबा में पार्टी ने संभाला मोर्चा

कोरबा जिले के एनटीपीसी रोड की जर्जर हालत को लेकर लंबे समय से हो रही शिकायतों के बावजूद जब प्रशासन और संबंधित विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी छत्तीसगढ़ ने ज़मीनी स्तर पर हस्तक्षेप किया। एनसीपी कोरबा जिला महामंत्री मोहम्मद इरशाद खान ने जनहित में पहल करते हुए सड़क की मरम्मत करवाई और आम नागरिकों को राहत दिलाई।एनटीपीसी रोड, जो पुनर्वास केंद्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला अहम मार्ग है, लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ था। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। खराब सड़क और खतरनाक मोड़ के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था।इस कार्रवाई पर एनसीपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने स्पष्ट कहा कि जब सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं, तब एनसीपी जनता की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है।प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने बताया कि पार्टी को मौके पर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद जिला महामंत्री मोहम्मद इरशाद खान के माध्यम से हाइड्रा मशीन बुलवाकर सड़क की लेवलिंग और मलबा हटाने का कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि अगर इच्छा शक्ति हो, तो बिना बड़े संसाधनों के भी छोटी-छोटी जनसमस्याओं का समाधान किया जा सकता है, जिससे समाज और गांव की स्थिति बेहतर होती है।एनसीपी ने चेतावनी दी कि यदि आगे भी प्रशासन जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी करता रहा, तो पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन खड़ा करेगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल सिर्फ शुरुआत है और प्रदेशभर में जनता से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एनसीपी लगातार ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहेगी।

मोहम्मद इरशाद खान,,एनसीपी महामंत्री कोरबा

नीलेश बिश्वाश,,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”