Blog

शिक्षा का उत्सव बना छपोरा शाला का वार्षिकोत्सव — प्रतिभाओं का सम्मान, जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

शासकीय शाला छपोरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अत्यंत भव्य, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने शिक्षा को उत्सव का स्वरूप देते हुए बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और संस्कार का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। विद्यालय द्वारा संचालित “प्रयास” के माध्यम से प्रतिभाखोज परीक्षाओं में बच्चों को अवसर दिलाने के संकल्प और आदर्श नेतृत्व ने शाला को नई पहचान दिलाई है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह वार्षिकोत्सव शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा सम्मान का प्रतीक बन चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीडीसी श्री ब्रजेश गुप्ता जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों में मंडल अध्यक्ष श्री जैमिनी गुप्ता जी, पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू जी, पुसौर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान जी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष श्री हिमांशु चौहान जी, पुसौर सरपंच संघ अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह ठाकुर जी, NTPC Limited के उप प्रबंधक अभिलाष सर, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जी, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष श्री डिग्री लाल पाईक जी, सरपंच संघ पुसौर महिला उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी लखन पटेल जी, महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता साव जी, महिला सचिव श्रीमती अनीता जयपुरिया जी, महलोई सरपंच श्री तरुण प्रधान जी, नवापारा सरपंच प्रतिनिधि श्री सुनील साहू जी, तुरंगा सरपंच प्रतिनिधि श्री विभूति प्रधान जी तथा पड़ीगाँव, त्रिभोना और सरायपाली के सरपंच सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, माताएं-बहनें और ग्रामवासी शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ, ग्रामवासियों एवं सरपंच धनेश्वर प्रधान का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रयास, नवोदय एवं NMMSE परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों तथा मात्र 2 मिनट में 195 देशों के नाम बताने वाली प्रतिभाशाली बेटी को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी, मेडल और गमछा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का भी गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम ने बच्चों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और आगे बढ़ने का उत्साह भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...