Blog

एकल अभियान की हरि कथा योजना के तहत टेरम में अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता, गांव भक्तिमय माहौल में डूबा

रायगढ़ 14 फरवरी 2026 — भारतीय संस्कृति और संस्कारों के जागरण हेतु रायगढ़ अंचल के केंद्र घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम टेरम में “अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 8 मंडलियों ने भाग लिया और सभी कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। हरि कथा अध्यक्ष के प्रेरक उद्बोधन के पश्चात मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ आरम्भ कीं। भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन जीत लिया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता मंडली को पुरस्कार वितरण किया गया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। संभाग प्राथमिक शिक्षा सचिव राजीव कुमार दुबे ने कलाकारों को प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए आशीर्वचन प्रदान किया। अंचल अध्यक्ष मनबोध बेहरा ने एकल अभियान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर हरि कथा योजना अध्यक्ष धनराज शर्मा, महिला समिति की स्नेहलता शर्मा, संतोषी महंत, गौ सेवा आयोग रायगढ़ जिला अध्यक्ष बंशी बेहरा, ग्राम सरपंच, जोलहे गुरुजी, नरेश बेहरा, ऋषि बेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि