Blog

पेंडरवा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पर्चा वाले बाबा के दरबार में लग रही भक्तों की कतार

गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज के चमत्कारी मार्गदर्शन से लोगों को मिल रहा समाधान

पेंडरवा धाम स्थित पहाड़ी मंदिर में इन दिनों आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हनुमान जी के पावन दरबार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ यह दर्शा रही है कि लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन और मजबूत होता जा रहा है। दूर-दराज़ क्षेत्रों से भक्त अपनी समस्याओं के समाधान की आशा लेकर यहाँ पहुंच रहे हैं।

भक्तों का मानना है कि अजय उपाध्याय महाराज के द्वारा बताए जा रहे मार्गदर्शन और सत्य कथन आश्चर्य से कम नहीं हैं। कई श्रद्धालुओं ने दावा किया है कि गुरुदेव द्वारा बताई गई बातें उनके जीवन से जुड़ी सच्चाइयों को उजागर करती हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति और समाधान मिल रहा है।

पेंडरवा धाम पहाड़ी मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन कर गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कलयुग में इस प्रकार के आध्यात्मिक अनुभव को लोग चमत्कारिक मान रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिभाव, अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।

पूजनीय गुरूदेव अजय उपाध्याय महराज जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...