Blog

जिला मंत्री बनने पर परमजीत सिंह भाटिया ने गुरुनानक दरबार साहिब में टेका मत्था, लंगर कर किया शुक्राना

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी के बाद गुरुद्वारे में सम्मान समारोह, संगत ने दी शुभकामनाएं

रायगढ़। सोनिया नगर कोतरा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब में आज श्रद्धा और आभार का भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। श्री महेंद्र सिंह भाटिया अपने पुत्र परमजीत सिंह भाटिया (भाजपा जिला मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा) तथा गुरु नाम सिंह पोथीवाल (अध्यक्ष, घरघोड़ा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा) की नियुक्ति की घोषणा के उपरांत वाहेगुरु के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस अवसर पर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था कर शुक्राना अदा किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री असलम हुसैन ने 22 फरवरी को अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी, जिसमें सोनिया नगर निवासी परमजीत सिंह भाटिया को जिला मंत्री पद से सुशोभित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु नानक दरबार साहिब के प्रधान रुस्तम सिंह ने परमजीत सिंह भाटिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष असलम हुसैन का स्वागत गुरमीत सिंह ने किया। घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष का स्वागत पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह भाटिया ने किया, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया का स्वागत वरिष्ठ पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह भाटिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया, जिला अध्यक्ष असलम हुसैन (अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़), अमरजीत सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह पोथीवाल, संजू सिंह राठौर, बंटी सिंह राठौर, अमरीक सिंह राठौर, रुस्तम सिंह राठौर, निखिल भाटिया, रोहित भाटिया, विक्की सिंह, प्रीति कौर, पूजा कौर, रोशनी कौर एवं डोली कौर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, संगठनात्मक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। संगत ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...