Blog

जिला मंत्री बनने पर परमजीत सिंह भाटिया ने वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद, संगठन मजबूती का संकल्प

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया का सम्मान, महापौर व भाजपा नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त होने के बाद परमजीत सिंह भाटिया ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दायित्व पार्टी नेतृत्व का विश्वास है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

परमजीत सिंह भाटिया ने रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। महापौर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता गुरविंदर सिंह घई, सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता, विलिस गुप्ता एवं सतपाल बग्गा से भी मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाटिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन, समन्वय और सेवा भावना के साथ कार्य करने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी।

परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि वे अल्पसंख्यक समाज को पार्टी की रीति-नीति से जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ