Blog

कोतरा रोड थाना प्रभारी कमला पोसाम का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सम्मान

जनसेवा के संकल्प के साथ थाने की कमान संभाली कमला पोसाम पत्रकारों ने जताया विश्वास


रायगढ़ / जनसेवा और सक्रिय पुलिसिंग के लिए पहचानी जाने वाली थाना प्रभारी कमला पोसाम को कोतरा रोड थाने का प्रभार मिलने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता एवं संस्थापक नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन, संभाग सचिव पिंगल बघेल एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने श्रीमती पोसाम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि रायगढ़ में बेहतर पुलिस सेवा और संवेदनशील कार्यशैली के कारण कमला पोसान हमेशा चर्चा में रही हैं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कमला पोसाम ने आश्वस्त किया कि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में जरूरतमंद जनता को जब भी कानूनी सहायता और पुलिस सहयोग की आवश्यकता होगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और पुलिस-जन संवाद को और सशक्त किया जाएगा।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को उठाने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन की सक्रियता और जनहित में कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम का समापन पारस्परिक सहयोग और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...