Blog

बटमूल कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

महाविद्यालय के अनुजों ने दिया अग्रजों को विदाई

रायगढ़। कॉलेज में विदाई समारोह (Farewell Party) स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो शिक्षा के एक अध्याय के अंत और करियर की नई शुरुआत का प्रतीक है। यह कार्यक्रम सुखद यादों को ताज़ा करने, शिक्षकों और मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करने, और सीनियर छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देने का एक अनूठा अवसर होता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली में अध्यनरत समस्त नियमित अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई देने के लिए जूनियर्स द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत, नृत्य, और सम्मान समारोह, रैम्बो (जैसे Mr. & Ms. Farewell) शामिल किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय संचालन समिति के चेयरमैन एनआर प्रधान, सचिव दशरथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा रेड रिबन एवं रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. के के गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, प्रो पी के गुप्ता, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो स्मिता पण्डा, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल एवं श्रीमती मधुमिता पटेल द्वारा वाक् देवी मां सरस्वती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में शामिल समस्त अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ एवं सीनियर छात्र छात्राओं का तिलक, चंदन लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनंदा विश्वाल ने कार्यक्रम की रुपरेखा को बताया। तत्पश्चात सीनियर छात्रा अंजू साव, यमुना किसान, कविता सा, दिप्ती गुप्ता, सीता जलक्षत्री ने महाविद्यालय में बिताए हुए पलों को याद करते हुए अपने अनमोल अनुभव को शेयर किया। उसके बाद वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के कापड़ी, प्रो पी के गुप्ता, सचिव दशरथ गुप्ता ने विदाई समारोह का आयोजन करने वाले जूनियर छात्र छात्राओं को बधाई एवं सीनियर छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने कहा कि सफलता की चाबी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प में है। “सपनों को पाने की चाहत, मेहनत को अपना साथी बना लेती है।” “हर सुबह एक नया अवसर है, बस खुद पर विश्वास रखो।” और अपने अध्यापन कार्य में निरंतरता बनाए रखने का सलाह देते हुए शुभकामनाएं दी। संचालन समिति के चेयरमैन एनआर प्रधान ने कहा कि यह समारोह कॉलेज में बिताए गए वर्षों की पढ़ाई, दोस्ती, मस्ती को याद करने और उपलब्धियों का जश्न मनाने का मंच है। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। तथा रासेयो के बी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता के लिए नीजू दास एवं रीतेश बेहरा को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक भोज का जम कर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...