Blog

“पुलिस के बब्बर शेर डीआईजी शशि मोहन सिंह — न कभी रुके, न कभी झुके, अपराधियों में खौफ का दूसरा नाम”

रायगढ़
अपराध के समुन्दर में चाहे कितनी भी डुबकी क्यों न लगा ली जाए, लेकिन समुन्दर भी जानता है कि असली बब्बर शेर कौन है। ऐसे ही निर्भीक, निडर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं शशि मोहन सिंह, जिनकी सख्त कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और जनहित में निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए प्रसिद्ध डीआईजी शशि मोहन सिंह ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे न कभी रुके हैं और न कभी झुके हैं। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं पाता। उनकी नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी है।

उनकी कार्यशैली का मूल मंत्र है — निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्भीकता। राजनीतिक या बाहरी दबावों से परे रहकर जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले ऐसे अधिकारी ही विभाग की साख को मजबूती प्रदान करते हैं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने ऐसे सभी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सैल्यूट किया है, जो बिना किसी डर या भय के जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी सहित प्रदेश एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीआईजी शशि मोहन सिंह के बेहतरीन नेतृत्व को नमन करते हुए उन्हें सैल्यूट किया।

जनहित और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध ऐसे नेतृत्व से ही समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...