Blog

“होली पर दिखा सख्त नेतृत्व का असर: डीआईजी शशिमोहन सिंह की रणनीति से अपराधी रहे नदारद”

शशिमोहन सिंह जी डीआईजी

रायगढ़
सर्व समाज को ऐसे ही दृढ़ और निष्पक्ष नेतृत्व की अपेक्षा रहती है, जैसा होली पर्व के दौरान डीआईजी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में देखने को मिला। इस वर्ष होली पर कानून व्यवस्था का ऐसा सुदृढ़ और प्रभावी प्रबंधन दिखा कि अपराधी तत्व, अश्लीलता फैलाने वाले और हुड़दंग मचाने वाले पूरी तरह गायब नजर आए।

पुलिस की मुस्तैदी, लगातार पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और स्पष्ट संदेश ने यह साबित कर दिया कि जब नेतृत्व मजबूत हो तो व्यवस्था स्वतः सुदृढ़ हो जाती है। शहर में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व संपन्न होना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जनता के बीच यह चर्चा रही कि “जब मुखिया ठीक हो, तो माहौल का ठीक होना तय है।” डीआईजी शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने जिस अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, उसने आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत किया है।

सर्व समाज ने ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और परिणाममुखी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की दहशत अपराधियों में होनी चाहिए, ताकि आमजन निर्भय होकर त्योहार मना सकें।

होली पर दिखी यह सख्ती और संवेदनशीलता आने वाले समय में भी कानून व्यवस्था को नई दिशा देगी प्रेस रिपोर्टर क्लब ऐसे नेतृत्व पर गर्व करता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...