Blog

*आर्म्स एक्ट : तमनार पुलिस ने तलवार लहराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त*

*27 सितंबर, रायगढ़* । आज दिनांक 27.09.2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कसडोल, कांशीनगर के मांझा खोल मोहल्ले में केशव ऊर्फ केशर अगरिया (उम्र 54 वर्ष) हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इससे मोहल्ले के निवासी भयभीत हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल थाने की पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। पेट्रोलिंग टीम ने कांशीनगर कसडोल के मांझा खोल इलाके में पहुंचकर सुरक्षा उपायों के साथ आरोपी केशव अगरिया को धर-दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान