Blog

घरघोड़ा में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन, 40 समाज प्रमुखों ने मिलकर एकता और समन्वय पर किया मंथन

भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ घरघोड़ा में सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न

घरघोड़ा / रायगढ़
14 मार्च 2026 को स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में “सामाजिक सद्भाव बैठक” का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में घरघोड़ा ब्लॉक से लगभग 40 समाजों के प्रमुख और समाज प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न समाजों के बीच समन्वय, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत अपनी महान संस्कृति, परंपरा और विविधताओं के कारण विश्व में अद्वितीय है। राष्ट्र की असली ताकत उसकी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक प्रयासों में निहित है। समाज के सभी वर्गों ने समय-समय पर देश के निर्माण, संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुधीर गौतम जी (छत्तीसगढ़ प्रांत के सह सद्भाव प्रमुख) ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि सभी समाज अपने-अपने विकास के प्रयासों के साथ-साथ भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

बैठक के दौरान उपस्थित समाज प्रमुखों को अपने-अपने समाज की परिस्थितियों, समस्याओं और उपलब्धियों को साझा करने का अवसर भी मिला, जिससे समाजों के बीच बेहतर समझ और सहयोग की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी विजयशंकर पटनायक जी, डॉ. प्रकाश मिश्रा जी (संचालक, बाला जी मेट्रो हॉस्पिटल एवं उत्कल समाज के वरिष्ठ सदस्य), छतराम राठौर जी (रायगढ़ विभाग के सद्भाव प्रमुख), प्रदीप श्रृंगी जी (सामाजिक सद्भाव प्रांत सदस्य) तथा धर्माचार्य एवं कथाकार सरोज पंडा जी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी समाज प्रतिनिधियों ने आपसी सद्भाव, सहयोग और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को समाज के विभिन्न वर्गों ने सकारात्मक पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...