Blog

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के विकास में निभा रहे ऐतिहासिक भूमिका – छवि धूमिल करने वालों को मिलेगा जवाब : भाजपा नेता बलबीर शर्मा

रायगढ़, 2 अगस्त। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के विकास में ऐतिहासिक भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिले को जिस गति से योजनाएं, संसाधन और बजट उपलब्ध हो रहा है, वह अभूतपूर्व है। भाजपा नेता बलबीर शर्मा ने कहा कि ओपी चौधरी एक ईमानदार, कर्मठ और दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने प्रशासनिक अनुभव को जनसेवा में समर्पित किया है।

भाजपा नेता शर्मा ने स्पष्ट किया कि कुछ विपक्षी और स्वार्थी तत्व वित्त मंत्री की लोकप्रियता और प्रभाव को देखकर घबरा गए हैं और उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि “जो लोग ओपी चौधरी जी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी या प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं, वे जल्द ही चारों खाने चित होंगे। जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।”

बलबीर शर्मा ने आगे कहा कि रायगढ़ जिले के पुसौर, घरघोड़ा, खरसिया, लैलूंगा और धरमजयगढ़ क्षेत्र में जो विकास की योजनाएं चालू हैं या स्वीकृत हुई हैं, वे पूर्ववर्ती सरकारों के समय कभी कल्पना में भी नहीं थीं। सड़कों से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली-पानी तक हर क्षेत्र में सुधार दिख रहा है। किसानों को समय पर बोनस और युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले को प्रदेश के अग्रणी जिलों की कतार में लाने का लक्ष्य अब दूर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि छवि खराब करने की राजनीति करने वालों को जनता नकार देगी और 2028 में भाजपा को और भी बड़ी जीत मिलेगी।

बलबीर शर्मा ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और विकास कार्यों में सहयोग करें। “हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर नागरिक का जीवन बेहतर बनाना है, और इसमें ओपी चौधरी जैसे नेता का होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है,” उन्होंने कहा ओपी चौधरी जी के विकास विजन साफ तौर पर दिख रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...