Blog

रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान

भाइयों की सुरक्षा का बहनों ने लिया संकल्प, हेलमेट पहनने का दिया संदेश—“सुरक्षित भाई, खुशहाल परिवार”

बिलासपुर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के संदेश को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए बिलासपुर में सराहनीय पहल की गई। बिलासपुर में पदस्थ थाना प्रभारी कमला पोसाम जी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस परिवार की बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान बहनों ने अपने भाइयों सहित आम नागरिकों से अपील की कि मोटरसाइकिल या स्कूटर से कहीं भी जाते समय हेलमेट को अपनी सुरक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उनकी सुरक्षित जिंदगी का संकल्प भी लें और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

थाना प्रभारी कमला पोसाम जी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर परिणाम का कारण बन सकती है। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, निर्धारित गति में वाहन चलाना और यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने की सराहना

इस सराहनीय जागरूकता अभियान का प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से स्वागत एवं सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन जैसे पवित्र पर्व को भाइयों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जागरूकता से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश है।

श्याम गुप्ता ने थाना प्रभारी कमला पोसाम जी एवं पूरे पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए। उन्होंने कमला पोसाम जी के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें और पूरे पुलिस परिवार को सैल्यूट किया।

उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बहन अपने भाई को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करे, तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर घटनाओं को कम करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।

अभियान का संदेश

“राखी का रिश्ता निभाएं, भाई को हेलमेट जरूर पहनाएं—सुरक्षित भाई, खुशहाल परिवार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...