Blog

30 दिन – 30 सेवा अभियान का चौथा दिन

रोज गार्डन में चला स्वच्छता अभियान, सुश्री अलिशा अंसारी ने दिया स्वच्छ रायगढ़ का संदेश

रायगढ़, 07/09/26। सुश्री अलीशा अंसारी द्वारा चलाए जा रहे “30 दिन – 30 अलग-अलग सामाजिक सेवा अभियान” के चौथे दिन आज शहर के हृदय स्थल रोज गार्डन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Day-4 के इस अभियान में सुश्री अलीशा ने सुबह-सुबह रोज गार्डन में फैले प्लास्टिक, कचरा और बोतल की सफाई की। इस दौरान उन्होंने वहाँ आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

सुश्री अलीशा ने कहा, “रोज गार्डन हमारे रायगढ़ की शान है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे साफ-सुथरा रखें। स्वच्छता सिर्फ नगर निगम का काम नहीं, बल्कि हर नागरिक की आदत होनी चाहिए। अगर हम अपना एक दिन सफाई के नाम करेंगे, तो हमारा शहर खुद-ब-खुद सुंदर बन जाएगा।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गार्डन में कचरा डस्टबिन में ही डालें और पॉलिथीन का उपयोग न करें।

गौरतलब है कि यह अभियान जन्माष्टमी से शुरू हुआ है, जिसमें अब तक वृद्धाश्रम में शिविर, शिक्षा मित्र कार्यक्रम का विस्तार और बेजुबानों के लिए भोजन जैसे सेवा कार्य किए जा चुके हैं।

इस अभियान का समन्वय सुश्री आयला अंसारी द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ