रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन – 30 सेवा अभियान



Day-3 : ‘एक निवाला बेजुबान के नाम’ – राष्ट्रपति अवॉर्डी अलीशा अंसारी ने खिलाया बेसहारा कुत्तों को भोजन




रायगढ़, 06/09/26। शहर की युवा समाजसेविका सुश्री अलीशा अंसारी द्वारा चलाए जा रहे “30 दिन में 30 अलग-अलग सामाजिक सेवा अभियान” के तीसरे दिन आज बेजुबान जानवरों के नाम रहा।
आज के अभियान का नाम “एक निवाला बेजुबान के नाम” रखा गया था, जिसके तहत सुश्री अलीशा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर बेसहारा कुत्तों को भोजन कराया।
इस अवसर पर सुश्री अलीशा ने कहा, “वो बोल नहीं सकते, पर भूख उन्हें भी लगती है। हम अक्सर इंसानों की मदद की बात करते हैं, पर इन बेजुबानों को भूल जाते हैं। एक रोटी से हमारा कुछ नहीं जाता, पर उनका पूरा दिन बन जाता है। इंसान धोखा दे सकता है, पर ये बेजुबान एक निवाले का एहसान जिंदगी भर याद रखते हैं।”
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सभी लोग अपने घर के बाहर एक बर्तन में पानी और थोड़ा भोजन जरूर रखें, ताकि कोई भी बेजुबान भूखा-प्यासा न रहे।
उल्लेखनीय है कि सुश्री अलीशा ने जन्माष्टमी के दिन से यह 30 दिवसीय सेवा संकल्प लिया है। जिसमें Day-1 पर वृद्धाश्रम में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर और Day-2 पर शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षा मित्र’ कार्यक्रम का पूरे जिले में विस्तार किया गया था।
इस अभियान का समन्वय सुश्री आयला अंसारी कर रही हैं।
