NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह

रायगढ़। Maruti Suzuki NEXA के नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों एवं आमंत्रित लोगों ने सहभागिता कर नई Baleno के लॉन्च का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री दीपेश सोलंकी जी एवं श्री पिंटू सिंह जी, जिला अध्यक्ष, स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति संगठन, रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने Maruti Suzuki NEXA की नई Baleno के लिए शुभकामनाएं दीं तथा वाहन की नई खूबियों और आधुनिक डिजाइन की सराहना की। Grand Opening समारोह में उपस्थित लोगों में भी नए मॉडल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान नई Baleno को लेकर लोगों ने अपनी रुचि दिखाई और इसे आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक डिजाइन एवं नई शुरुआत का प्रतीक बताया।
नई शुरुआत, नई पहचान और नई Baleno के लिए सभी ने दीं ढेरों शुभकामनाएं।
