Blog

हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक

Khemant kesharwani
Raja Gupta

तुलसी कौशिक के तत्काल सहयोग से मेकाहारा में मिला उपचार, आयुष्मान कार्ड से हुआ निःशुल्क हार्ट ऑपरेशन

रायपुर/सारंगढ़। गंभीर हार्ट अटैक की स्थिति में जिंदगी और मौत से जूझ रहे खेमंत केसरवानी के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राजा गुप्ता की तत्परता और सूझबूझ जीवनरक्षक साबित हुई। गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही राजा गुप्ता ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के निजी सचिव तुलसी कौशिक जी से संपर्क कर खेमंत केसवरानी के बेहतर उपचार के लिए मेडिकल व्यवस्था का आग्रह किया।

राजा गुप्ता को उनके चाचा विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार गुप्ता, जो प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव होने के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं, के मार्गदर्शन में सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलती रही है। श्याम कुमार गुप्ता ने ही राजा गुप्ता का परिचय तुलसी कौशिक जी से कराया था। इसके बाद से राजा गुप्ता लगातार जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए तुलसी कौशिक जी के संपर्क में रहते हैं।

खेमंत केसरवानी की गंभीर स्थिति सामने आने पर भी राजा गुप्ता ने बिना समय गंवाए तुलसी कौशिक जी से संपर्क किया। तुलसी कौशिक जी ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए मेकाहारा अस्पताल के डॉ. इस्मित श्रीवास्तव जी से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके बाद खेमंत केसरवानी को सारंगढ़ क्षेत्र से एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाहारा अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों की तत्परता से उनका हार्ट ऑपरेशन किया गया और समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से खेमंत केसवरानी का हार्ट ऑपरेशन एवं उपचार निःशुल्क हुआ। इस पूरे प्रयास में मुख्यमंत्री के निजी सचिव तुलसी कौशिक जी, मेकाहारा अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक डॉ. इस्मित श्रीवास्तव जी, उनके सहयोगी वसु क्लॉउंजे सहित पूरी मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरा भतीजा मेरे मार्ग पर चलकर जनसेवा कर रहा है” — श्याम कुमार गुप्ता

इस अवसर पर श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उनका भतीजा राजा गुप्ता उन्हें अपना चाचा ही नहीं, बल्कि पिता समान मानकर उनके मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यों और जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास करना और संकट के समय उनके काम आना ही सच्ची मानव सेवा है।

उन्होंने कहा कि राजा गुप्ता द्वारा जरूरतमंद लोगों को मेडिकल सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने तुलसी कौशिक जी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा संबंधी मदद के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करते हैं, जो अपने आप में जनसेवा की एक बड़ी मिसाल है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी जी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता जी सहित प्रदेश एवं जिले के सभी पदाधिकारियों ने इस सराहनीय मानवीय पहल के लिए तुलसी कौशिक जी, सामाजिक कार्यकर्ता राजा गुप्ता, डॉ. इस्मित श्रीवास्तव जी, वसु क्लॉउंजे एवं मेकाहारा की पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।

क्लब परिवार ने कहा कि संकट की घड़ी में समय पर मदद पहुंचाकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने से बड़ी मानव सेवा कोई नहीं हो सकती। सभी ने राजा गुप्ता को इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...