Blog

कोड़ातराई स्वामी आत्मानंद विद्यालय में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल योजना की सौगात

जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया साइकिल वितरण, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कोड़ातराई स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा नवमी के विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई।

आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भाग्यवती डोल नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ शाला विकास समिति के अध्यक्ष विजय चौधरी, सेत राम साव तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अपनी पढ़ाई बेहतर ढंग से जारी रख सकेंगे।

साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने छत्तीसगढ़ शासन की इस जनहितैषी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...