Blog

छत्तीसगढ़ संस्कृति संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम — रेंशी श्याम गुप्ता, सुपरस्टार राज साहू के नेतृत्व में राज्य स्तरीय अभियान की तैयारी

अब नई डरे मोर छत्तीसगढ़ की बेटी” महा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण अभियान की घोषणा , जोहार छत्तीसगढ़ पार्ट-2 को लेकर भी बड़ा ऐलान

रायपुर
छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को सहेजने और समाज में सुरक्षा व आत्मविश्वास का संदेश फैलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रायपुर स्थित वीआईपी सर्किट गेस्ट हाउस में किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट महागुरु रेंशी श्याम गुप्ता प्रदेश सचिव प्रेस रिपोर्टर क्लब का उनके शिष्यों द्वारा पूरे सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।

बैठक में “जोहार छत्तीसगढ़” से जुड़े सुपर स्टार राज साहू प्रदेश संगठन मंत्री एवं सतनामी अखाड़ा गुरु परंपरा से जुड़े प्रमुख प्रशिक्षक ओमप्रकाश घृतलहरे उपस्थित रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृति संरक्षण को लेकर राज्य स्तरीय अभियान चलाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

रेंशी श्याम गुप्ता ने “अब नई डरे मोर छत्तीसगढ़ की बेटी” महा सेल्फ डिफेंस अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाया जाएगा। यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल पेश करते हुए श्याम गुप्ता ने अपने शिष्य ओमप्रकाश घृतलहरे शिष्य राज साहू का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “बिना भक्त के भगवान और बिना योग्य शिष्य के गुरु का सम्मान संभव नहीं है,” जो इस परंपरा की गहराई को दर्शाता है।

साथ ही, आगामी फिल्म “जोहार छत्तीसगढ़ पार्ट-2” को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया। राज साहू ने विश्वास जताया कि यह फिल्म सुपरहिट से भी ऊपर जाएगी और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने के मिशन को नई ऊंचाई देगी।

इस बैठक में सामाजिक जागरूकता, संस्कृति संरक्षण और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक पहल की दिशा में ठोस कदम उठाए गए गरिमामय अवसर प्रेस रिपोर्टर क्लब संभाग सचिव पिंगल बघेल, सिमरन बागड़े, धनिमुनी महराज की गरिमामय उपस्थिति रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ