Blog

अवैध शराब तस्करी पर कोतरारोड़ पुलिस की दो कार्रवाई, दो आरोपियों से अवैध महुआ शराब जप्त

*15 सितम्बर, रायगढ़* । कोतरारोड़ पुलिस ने माइनर एक्ट के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ दो कार्रवाई को अंजाम देते हुए ग्राम जोरापाली में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

*पहली कार्रवाई*
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोरापाली चौक पर यात्री प्रतीक्षालय के पास पैदल थैला लेकर शराब तस्करी कर रहे युवक को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी *दीपक दास महंत* (पिता: हृदय दास महंत, उम्र: 24 वर्ष, निवासी: बायंग, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़) के कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन और स्प्राइट बोतल में भरी हुई *कुल 07 लीटर महुआ शराब* जिसकी कीमत लगभग 700 रुपये आंकी गई है, को जप्त किया गया।

*दूसरी कार्रवाई:*
इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जोरापाली चौक पर यात्री प्रतीक्षालय के पास मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे एक अन्य युवक को पकड़ा। आरोपी *रोशन सिदार* (पिता: चंदन सिदार, उम्र: 29 वर्ष, निवासी: बरमुडा, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़) के पास से *कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब* (कीमत लगभग 800 रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त *मोटरसाइकिल (बजाज सीटी 100, रजिस्ट्रेशन नंबर: CG 13 AP 7104, कीमत लगभग 14,000 रुपये)* जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में **धारा 34(2) और 59(क)** के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ