Blog

हाई स्कूल पंचपारा में आंग्ल भाषा प्रशिक्षण का द्वितीय चरण प्रारंभ

रायगढ़, 7 अगस्त 2024/ विकास खंड पुसौर के समस्त प्राथमिक शालाओं में आंग्ल भाषा हेतु एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। जिसके अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार अंग्रेजी विषय को रुचिकर व गतिविधि आधारित बनाकर बच्चों को सिखाने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके तहत विकास खंड पुसौर के सभी प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का दो चरणों में हाई स्कूल पंचपारा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है और द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खंड स्त्रोत समन्वय शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण कुमार साव, रीना सिंह व्याख्याता हाई स्कूल पंचपारा, दुरेन्द्र नायक शिक्षक माध्यमिक शाला पंचपारा व संस्था के शिक्षकों की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। बीआरसी मिश्रा एवं शिक्षक दुरेन्द्र नायक द्वारा प्रशिक्षण को संबोधित करते हुये गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने व अनुशासित रहकर प्रशिक्षण लेने संबंधित संदेश प्रेषित किये। प्रशिक्षक भुवनेश्वर चौहान के द्वारा आंग्ल भाषा में संबोधित करते हुये सभी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा अंग्रेजी में बात करने, व्यवहार में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करने करने, अंग्रेजी में परिचय देने एवं गतिविधि आधारित प्रशिक्षण आदि बिन्दुओं को समाहित करते हुये संबोधित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मंडल में भुवनेश्वर चौहान, सुमन पटेल, रश्मि नायक, हरिशंकर पटेल अजीम प्रेम जी फाउण्डेशन से तन्मय, रिया और ऋषभ शामिल है। प्रशिक्षण में हाई स्कूल पंचपारा एवं प्राथमिक माध्यमिक शाला पंचपारा के शिक्षकों द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान